दिल्ली, मई 28 -- राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 29 और 30 मई को दिल्लीवालों को आंधी-बारिश से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,इस बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज चमक के साथ अस्थाई रूप से हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस बीच तापमान में भी पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। 29 को अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस और 30 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को सामान्य से कम तापमान होने पर भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम ...