बदायूं, मई 3 -- सुब आठ बजे आई तेज आंधी और बरसात में उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव पाल का नगला के पास मुख्य लाइन से पेड़ की डाल टकराने के बाद लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। जिससे नगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई करीब छह घंटे तक ठप रही। इससे नगर के करीब 40 हजार लोग गर्मी में काफी परेशान रहे। गांव पाल का नगला के पास जामुन के पेड़ की डाल हवा के चलने पर मुख्य लाइन से टकरा गई। जिससे लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। दोपहर दो बजे फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारू किया गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह तेज हवा के कारण एक पेड़ की टहनी मुख्य लाइन से छू गई। जिससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.