नई दिल्ली, जनवरी 6 -- ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम पर तलवार लटकी हुई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) एशेज खत्म होने के बाद मैकुलम के भविष्य पर फैसला करेगा। उन्हें अल्टीमेटम दिया जाएगा। अगर न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैकुलम ने बोर्ड द्वारा सुझाए गए बड़े बदलाव नहीं किए तो कोच की छुट्टी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। वहीं, सिडनी में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट में भी इंग्लैंड पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। द टेलीग्राफ के अनुसार, ईसीबी मैकुलम से 'टीम के माहौल और कल्चर में बड़े बदलाव' करने के लिए कहेगा और कोच के जवाब से तय होगा कि वह आने वाले सीजन में बने रहेंगे या नहीं। ब...