नई दिल्ली, फरवरी 25 -- हैरी ब्रूक को पाकिस्तान के खिलाफ नंबर-3 पर भेजने का फैसला किसका था? टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में इंग्लैंड की पाकिस्तान पर जीत के बाद यह सवाल क्रिकेट के गलियारों में खूब उठ रहा है। आमतौर पर नंबर-4 या 5 पर बैटिंग करने वाले हैरी ब्रूक अचानक कैसे पारी की दूसरी गेंद पर बैटिंग करने क्रीच पर उतर गए, इसने हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि उनका नंबर-3 पर उतरने का फैसला टीम के हित में रहा। हैरी ब्रूक ने 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने हैं। मैच के बाद ब्रूक ने खुलासा किया कि यह प्लान और किसी का नहीं बल्कि कोच ब्रेंडन मैकुलम का था। मैकुलम के इस प्लान के दम पर इंग्लैंड ने ना सिर्फ पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा...