शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बसंत उत्सव-2026 के अवसर पर राम चन्द्र मिशन आश्रम में देश-विदेश से आए हजारों साधकों की उपस्थिति में ध्यान साधना का विशेष सत्र आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ब्रिटेन की संसद के सदस्य लार्ड क्रिस रावैल ने सहभागिता कर सामूहिक ध्यान में हिस्सा लिया। उनके साथ सतना मध्य प्रदेश से सांसद गणेश सिंह भी मौजूद रहे। आयोजन का मार्गदर्शन श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल ने किया। प्रातःकालीन सत्र में साधकों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति और वैश्विक सद्भाव की कामना की। आश्रम परिसर में अनुशासित व्यवस्था और शांत वातावरण देखने को मिला। दाजी ने अपने संबोधन में ध्यान को आत्मिक अनुशासन का माध्यम बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से व्यक्ति के विचारों और...