निज संवाददाता, फरवरी 12 -- यूपी के संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के खलीलाबाद स्थित आवास पर बुधवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। करीब 15 घंटे तक ईडी की चार सदस्यीय टीम ने विदेशी फंडिंग समेत अन्य जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच पड़ताल की। घर के बाहर सीआरपीएफ के 16 जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का रहने वाला ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान आज़मगढ़ जिले के एक अनुदानित मदरसे में आलिया शिक्षक था और बिना अनुमति वर्ष 2007 से 2017 तक वह ब्रिटेन में रहा। इसी दौरान उसने वर्ष 2013 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की और वर्ष 2017 में खलीलाबाद में मदरसे का संचालन शुरू किया। एटीएस वाराणसी की जांच में मौलाना की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। यह भी पढ़ें- चलती बाइक पर कूदा ट्रक चालक, बेटे के ...