गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्य वक्ता हिंदू विचारक एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि सामान्यतः लोग अपने व्यक्तिगत स्वप्नों को पूरा करने के लिए घर छोड़ते हैं, लेकिन भारत में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भारत माता के जय के लिए घर छोड़ते हैं। यदि सौ वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं होता तो आज का भारत कैसा होता, इस पर विचार किया जाना चाहिए। ब्रिटिश काल से वर्तमान भारत के निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अश्वनी उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर की ओर से 'स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत और संघ' विषय पर गोष्ठी का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.