मेरठ, अप्रैल 26 -- एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में शुक्रवार को 53वें उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन पूर्व डीजीपी और प्रतियोगिता में भाग ले रहे मुकुल गोयल ने किया। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें से छह टीमें फाइनल में जाएंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 113 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें नौ महिलाएं शामिल रहीं। पहले दिन ओपन व क्लोज डोर टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जोहरी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रोहित रैपर्स की टीम रही जबकि तीसरा स्थान दून वैली की टीम को मिला। इस मौके पर यूपी ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलक गर्ग, सचिव शान्तनु मुखर्जी, संजय जैन, राकेश गोयल, अमित सिंघल, कुंवर विजय आनंद आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दून वैली, गंगा गोमती, रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.