कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। 25वीं ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया स्मारक आमंत्रण ब्रिज टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कैंट स्थित कानपुर क्लब में शानदार मुकाबले खेले गए। 16वें राउंड के बाद लखनऊ के एके सिन्हा और पश्चिम बंगाल किंगशुक भट्टाचार्य पहले स्थान पर रहे। दूसरे दिन 15वें राउंड के अंत तक पश्चिम बंगाल की जोड़ी सुरेंद्र कूमर दत्त और स्वप्न सोम 186.72 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। जबकि, एके सिन्हा और किंगशुक भट्टाचार्य 186.35 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। 16वें राउंड के बाद लखनऊ के एके सिन्हा और पश्चिम बंगाल के किंगशुक भट्टाचार्य की जोड़ी ने एक बार फिर से 197.34 वीपी के साथ बढ़त बना ली। दूसरे स्थान पर मुंबई के राजू टोलानी और कोलकाता के स्वर्णेंदु बनर्जी की जोड़ी 190.30 अंक के साथ रहे। कोलकाता की जोड़ी सुरेंद्र कूमर दत्त और स्वप्न सो...