कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। कैंट स्थित कानपुर क्लब में शुक्रवार को 25वें ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल इंविटेशनल पेयर्स ब्रिज टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की 26 शीर्ष जोड़ियां भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 13 टेबल पर 26 जोड़ियों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। सभी जोड़ियां एक-दूसरे के खिलाफ कुल 15 मुकाबले खेलेंगी। पहले दिन तीसरे राउंड के बाद लखनऊ और पश्चिम बंगाल की एके सिन्हा-किंगशुक भट्टाचार्य की जोड़ी 47.06 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है। पश्चिम बंगाल की प्रोसेनजीत मन्ना-प्रसून मुखोपाध्याय की जोड़ी 45.77 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि, मुंबई और पश्चिम बंगाल की गोपीनाथ मन्ना-पीयूष बरई की जोड़ी 40.55 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है। इसके अलावा अविजीत सरकार-ड...