रांची, फरवरी 2 -- रांची। ब्रिजफोर्ड स्कूल में 'प्रगति: ड्रीम्स इन प्रोग्रेस' थीम पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्रों ने भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित नृत्य और 'द लॉस्ट ड्रीम्स' नाटक के जरिए मोबाइल से दूरी बनाने का संदेश दिया। प्राचार्या रुचि साबू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और नैतिकता पर जोर दिया। समारोह में वैष्णवी गुप्ता और अर्णव आर्या को स्टार परफॉर्मर्स के खिताब से नवाजा गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...