रांची, अगस्त 7 -- रांची। ब्रिजफोर्ड स्कूल में अलंकरण सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को हुआ। विभिन्न पदों पर चुने गए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चयन हुआ। इसके अलावा हाउस कैप्टन आदि पदों पर भी छात्रों को नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि हेमंत कुमार सेकेंड इन कमांड कोबरा बटालियन, खूंटी ने छात्रों को कर्तव्य के प्रति प्रोत्साहित किया। 11वीं के सिद्धार्थ दास और नौवीं के हिमाक्ष पटेल को शैक्षिक हेड ब्वॉय तथा आयुष कुमार सिंह और यथार्थ कुमार सिंह को सह शैक्षिक हेड ब्वॉय चुना गया। अक्षिता राज और काव्या सक्सेना को शैक्षिक हेड गर्ल तथा पल्लवी कुमारी एवं आयुषी सिंहा को सह शैक्षिक हेड गर्ल चुना गया। सेक्शन इंचार्ज सुपर्णा उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...