रांची, फरवरी 23 -- रांची। ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के प्राइमरी विंग में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मेकन के चीफ जनरल मैनेज जयंत कुमार झा, विद्यालय के अध्यक्ष नारायण जालान, प्राचार्या सीमा चितलांगिया और उप प्राचार्य मुनीष दुबे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वार्षिकोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने शक्ति- पॉवर ऑफ इंडिया थीम पर भारत की उपलब्धियों को दर्शाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नया भारत, नई सोच, कृषि शक्ति, ज्ञान ज्योति, स्वच्छ भारत जैसी थीम पर प्रस्तुति दी। मौके पर स्कूल की उपाध्यक्ष प्रियंका जालान, सेक्शन इंचार्ज बबीता सिंह उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...