रांची, मार्च 18 -- रांची। ब्रिजफोर्ड स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा वैभवी सिंह ने इंस्पायर अवार्ड मानक में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। उनकी परियोजना 'ए आइ बेस्ड रूम्स ब्लूप्रिंट ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उसे पहले चरण में सफलता मिली। वैभवी की परियोजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित थी। वैभवी ने अपनी सफलता के लिए शिक्षकों और अपने परिवार जनों का आभार प्रकट किया। स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान, प्राचार्या सीमा चितलांगिया और उप प्राचार्य मुनीष दुबे ने भी वैभवी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.