नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली। भारत बुधवार को ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र में शामिल हो गया, जिससे देश के सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों के विकास में मदद मिलेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत बीसीआईसी का सदस्य बना। यह केंद्र संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के साथ साझेदारी में ब्रिक्स देशों में विनिर्माण कंपनियों और एमएसएमई को एकीकृत सहायता सेवाएं प्रदान करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.