बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय। ब्राह्मण सेवा समिति (भारत वर्ष) के जिला इकाई के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन सह होली मिलन समारोह का आयोजनप एनएच-31 स्थित शाहपुर वार्ड नं.03 टॉल प्लाजा के पास बुधवार को किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने की। संचालन जिला प्रवक्ता विजय कुमार झा ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव चंदन कुमार झा, विशेष अतिथि महेन्द्र चन्द्र झा के अलावा रेणु देवी, राजा ठाकुर, महेश पाठक, सुनील झा, जिला संरक्षक नवलकिशोर झा, अरविंद कुमार झा, गौतम कुमार झा, अशोक कुमार, लाल मोहन झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...