बेगुसराय, मार्च 23 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र की श्रीपुर पंचायत में रविवार को अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष की मासिक बैठक हुई। इसमें जिला इकाई के जिलाध्यक्ष विकास कुमार झा विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से बातों को रखा। इस दौरान प्रदेश महासचिव चंदन कुमार मिश्रा ने अपने विचार रखे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक सदभाव बनाये रखें। तभी कल्याण हो सकता है। इसके अलावा संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। मौके पर जिला महासचिव अशोक कुमार झा, नवल किशोर झा, महेश कुमार पाठक, मनोज मिश्रा, लक्ष्मण झा, विपिन झा, राजेश झा, लालबाबू झा, परमानंद झा आदि लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.