देहरादून, मई 16 -- अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को श्री गुरुरामराय दरबार में मत्था टेक कर देवेंद्र दास महाराज से भेंट कर समिति के कार्यो की जानकारी दी। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के साथ दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट कर समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। विशेष रूप से समाज के युवा वर्ग को नशे के जाल से कैसे सुरक्षित रखा जाये, इस विषय पर मंथन हुआ। समिति ने महाराज से आग्रह किया कि दरबार साहिब द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेजों में युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए कार्यशालाएं लगाई जाये। समिति भी जल्द ही युवा वर्ग के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। समिति द्वारा श्रीमहंत को अंगवस्त्र, फ...