रुडकी, जनवरी 25 -- राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की रविवार को हुई बैठक में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा लागू किए गए नए नियमों का कड़ा विरोध किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने इन नियमों को स्वर्ण समाज के लिए गलत और भेदभावपूर्ण बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है। समिति के नगर अध्यक्ष मोहित त्यागी ने कहा कि यूजीसी द्वारा बनाए गए नियम समाज के मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। इन नियमों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को नुकसान हो रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधि प्रमुख आयुष त्यागी ने कहा कि यूजीसी के नियम संविधान में दिए गए समानता के अधिकार की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और संबंधित विभागों ने इस ओर शीघ्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.