प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज। प्रदीप गर्ग को ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित समारोह में सीवी मिश्रा, मनोज द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। बीएन मिश्रा को संस्था की कौशांबी इकाई का जिला सचिव, आदित्य द्विवेदी को मंडल सचिव (प्रयागराज) बनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के कई लोगों को संस्था की सदस्यता दिलाई गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने समारोह में आए मेहमानों का् भगवान परशुराम का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि विष्णु दत्त मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे, प्रदेश प्रभारी संतोष पांडेय, रजनीश शुक...