संभल, अक्टूबर 9 -- ब्राह्मण विद्वत परिषद के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित चौहट्टेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें दीपोत्सव पर्व को शुभ मूहुर्त, शुभ लग्न में मनाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। शोभित शास्त्री ने कहा कि इस वर्ष दीपावली पर्व 20 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा। पर्वों की तिथि 18 अक्टूबर को धन त्रयोदशी, 19 नर्क चतुर्दशी, 20 दीपोत्सव, 22 गोवर्धन पूज, 23 भईया दोज मनाया जाएगा। बैठक में पंड़ित अजय शुक्ला, पंड़ित कैलाशचन्द्र शर्मा, पंड़ित शशिभूषण शास्त्री, विष्णुदत्त त्रिपाठी, नरेश शर्मा, राजू शुक्ला, सुंदरलाल तिवारी, विशाल शर्मा, विनीत शर्मा, शशिकांत शुक्ला, पुष्पेन्द्र शर्मा, परमानंद शर्मा, चन्दन मिश्रा, उमेश शर्मा, विनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...