बस्ती, दिसम्बर 15 -- बस्ती, हिटी। ब्राह्मण महासभा परिसर मालवीय रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ल की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक हुई। यहां पर संगठन का विस्तार करते हुए महासभा के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन विस्तार संगठन की रीढ़ होता है। संगठन विस्तार के माध्यम से प्रत्येक गांव तक पहुंच कर ब्राह्मण उत्थान और स्वाभिमान के लिए युवाओं को जिम्मेदारी सौंपना है। मनोनीत पदाधिकारियों में सत्यनारायण शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रभारी निर्माण समिति, राधेश्याम पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ल, मण्डल महामंत्री अशोक कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष नवीन दूबे, जिला महामंत्री संजय शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, मुन्ना शास्त्री, जिला संगठन मंत्री सूबेदार दूबे, ...