बरेली, नवम्बर 6 -- बरेली। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा ने बरेली शान्तिविहार निवासी पंडित सर्वेश पाठक को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सर्वेश पाठक को एडवोकेट अमित शर्मा, सुधीर शर्मा, अनुज शर्मा, नंद किशोर शर्मा, मोनिका शर्मा एडवोकेट संजीव शर्मा आदि ने बधाई दी। पंडित सर्वेश पाठक समाज सेवी के साथ-साथ शिक्षाविद हैं। निश्चित ही ब्रह्म समाज को एक नई दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...