कोडरमा, अप्रैल 14 -- झुमरीतिलैया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाई जाएगी। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उनकी जयंती मनाने के लिए 11 सदस्यीय टीम बनाई गई। कार्यक्रम में अखंड रामायण का पाठ, कीर्तन भजन,पूजा और भंडारा किया जाएगा। हवन के साथ 30 अप्रैल को समापन किया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी और संचालन अनिल गुरु ने किया। बैठक में दिनेश मिश्रा,चंद्रशेखर जोशी, ह्रदय नारायण मिश्रा, विजय पांडेय, सज्जन शर्मा, सुंधाशु पांडेय, मनोज जोशी, नितिन मिश्रा, कमलकांत पांडेय, लाला जोशी, श्रीअंश जोशी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.