लखनऊ, सितम्बर 18 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं पर नाराजगी जताई, साथ ही राज्य सरकार और भाजपा नेतृत्व को सीधा अल्टीमेटम दिया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी पाण्डेय ने चेतावनी दी है कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो 2027 के चुनाव में ब्राह्मण समाज कोई और रास्ता अपनाने को बाध्य होगा। डॉ. पाण्डेय ने गोमती नगर में महासभा की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय और हमीरपुर जेल में बंदी अनिल तिवारी की हत्याएं यह साबित करती हैं कि उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों की हत्या का प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा, 'चुन-चुन कर ब्राह्मणों की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के रा...