गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जीआरसी एकल विद्यालय मधवाडीह खंडोली में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ जिला गिरिडीह के तत्वावधान में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार को हुआ। जिसमें कई राज्य के मगबंधुओं का जुटान हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वस्तिवाचन से किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारियों ने सबको अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखण्डों सहित झारखंड प्रान्त के कई जिलों के प्रतिनिधियों के साथ भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान एवं बंगाल से प्रतिनिधि व अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 600 लोगों की उपस्थिति हुई। कार्यक्रम में जिले के शाकद्वीपीय मगबन्धुओं के बीच सर्वेक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.