सहारनपुर, अप्रैल 23 -- देवबंद त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समिति की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान गांव घलौली निवासी पंकज त्यागी को समिति का जिला प्रभारी मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव घलौली में आयोजित बैठक में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि सत्तापक्ष के अहंकारी नेताओं को 2027 में सबक सिखाया जाएगा। अध्यक्षता रतन सिंह त्यागी और संचालन कमल त्यागी ने किया। इस दौरान डा. मुनेश त्यागी, दीपक शर्मा, रविकांत त्यागी, अनिल त्यागी, मोनू शर्मा, अनिल त्यागी, ललित और अश्वनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.