सहारनपुर, दिसम्बर 27 -- सपा के राष्ट्रीय सचिव भुवन जोशी ने प्रदेश सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए समाज का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मण भगवान परशुराम के वंशज हैं वह किसी से डरने वाला नहीं है। जोशी ने एसआईआर एसआईआर की समीक्षा बैठक के लिए शुक्रवार शाम देवबंद पहुंचे भुवन जोशी का कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर रोड़ स्थित एक बैंक्वट हाल में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सपा की एसआईआर समीक्षा बैठक में कहा कि सर्वे के दौरान मतदाताओं के नाम सूची से गायब करने की साजिश रची गई है जिसे सपा ने अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते असफल कर दिया। पदम सिंह गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष रमेश पंवार, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलशाद गौड़, विपिन त्यागी और रविकांत त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर...