नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी के ब्राह्मणों को लेकर किए गए दावों पर कांग्रेस नेता उदित राज सहमति जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूसी तेल की खरीद से ब्राह्मणों के फायदा हो रहा है। व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि ब्राह्मण भारतीय जनता की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं और इसे रोकने की जरूरत है। इंडिया टुडे के अनुसार, राज ने कहा, 'मैं पीटर नवारो की इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि ब्राह्मणों को रूसी तेल की खरीद से फायदा हो रहा है। यह सच है कि भारत में अधिकांश कॉर्पोरेट घराने सवर्ण चला रहे हैं। वो रूस से तेल खरीदते हैं, रिफाइन करते हैं और बेहद ऊंचे दामों में बेचते हैं। आम भारतीयों को इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि देश में पिछड़ी जातियां और दलित भेदभाव के कारण अगले 100 साल कॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.