लातेहार, जनवरी 27 -- लातेहार संवाददाता। भारतीय किसान संघ की ओर से गणतंत्र दिवस पर लातेहार जिले के ब्राह्मणी गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने की, जबकि जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद किसान कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता पूजन सह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार सिंह मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री बबन मांझी ने किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार सिंह ने कहा कि भारत माता पूजन का कार्यक्रम पूरे देशभर में 26 जनवरी से एक सप्ताह तक मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ समाज को जागरूक करना है। उन्होंने किसानों से रसायनिक खेती से हटकर जैविक खेती अपनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.