लखनऊ, दिसम्बर 24 -- यूपी विधानसभा के सेशन के दौरान भाजपा के 52 ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की खूब चर्चा हो रही है। इस मीटिंग का मकसद क्या था और आखिर एक ही जाति के विधायकों की मीटिंग क्यों बुलाई गई। इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। कोई इसे ब्राह्मणों की नाराजगी बता रहा है तो कोई इसे ठाकुर विधायकों की मीटिंग के जवाब में हुई बैठक बता रहा है। इस मीटिंग में रहे रत्नाकर मिश्रा ने कहा, 'इससे पहले ठाकुर विधायकों की बैठक हुई थी। यह अच्छी चीज थी। कुर्मी विधायकों की भी मीटिंग हुई थी। मैं तो कहूंगा कि अन्य समुदायों के लोगों को भी बैठकें करनी चाहिए ताकि अपने समाज को मुख्यधारा में ला सकें।' सहभोज का आयोजन करने वाले पीएन पाठक ने भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि इस बैठक के कुछ और मायने नहीं निकालने चाहिए। पाठक ने कहा कि कल हमने भाजपा के ब्राह्मण विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.