उरई, अक्टूबर 9 -- उरई। शहर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राष्ट्रीय ब्राहम्ण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक नजरबंद रखा गया। उनके आवास पर संबंधित चौकी पुलिस ने हाउस अरेस्ट िकया। पुलिस को भनक लग रही थी कि वह प्रदेश में ब्राहम्णों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें नजरबंद रखा।हालांकि अभिषेक का कहना है िक पुलिस का साथ लेकर सरकार ब्राहम्णों की आवाज को नहीं दबा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...