नई दिल्ली, फरवरी 20 -- मदन जैड़ा नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका में ब्राजील व्यापार और रक्षा सहयोग में भारत के महत्वपूर्ण साझीदार के रूप में उभर रहा है। दोनों देशों के बीच राजनयिक प्रगाढ़ता लगातार बढ़ रही है। एआई समिट में हिस्सा लेने आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर चर्चा होगी। कूटनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो भारत लगातार ग्लोबल साउथ देशों की आवाज को वैश्विक मंचों पर उठा रहा है। इन देशों में ब्राजील सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण देश है। भारत ब्राजील से व्यापार के साथ-साथ रक्षा सहयोग भी बढ़ा रहा है। भारत बाजार की रणनीति के तहत कई देशों से कच्चा तेल खरीदता है, उसमें एक ब्राजील भी है। दूसरे, भारत ब्राजील से आयात की तुलना में निर्यात...