नई दिल्ली, जनवरी 8 -- गौतम अडानी समूह ने ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर के साथ भारत में उसके क्षेत्रीय जेट विमानों के लिए अंतिम असेंबली लाइन (एफएएल) स्थापित करने को लेकर एक प्रारंभिक समझौता किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एम्ब्रेयर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हालांकि, इस प्रस्तावित परियोजना के विवरण का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस मामले में अडानी समूह और एम्ब्रेयर की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।2005 में भारत में परिचालन शुरू बता दें कि एम्ब्रेयर ने भारत में मौजूद बड़े अवसरों को देखते हुए अक्टूबर 2025 में राष्ट्रीय राजधानी में अपना कार्यालय स्थापित किया था। कंपनी के ई-जेट विमानों ने वर्ष 2005 में भारत में परिचालन शुरू किया था। फिलहाल एम्ब्रेयर ...