रांची, अक्टूबर 6 -- रांची। डोरंडा थाना की पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपियों को शनिवार गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नौ पुड़िया ब्राउन शुगर और 11 पुड़िया गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में हुंडरू के हेमंत कुमार और हटिया चांदनी चौक के अजय कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि डोरंडा थाना की पुलिस को घाघरा मेन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास नशीली पदार्थ की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली। इसके बाद डोरंडा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...