भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ब्राउन शुगर की तस्करी में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के दौरान गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उनमें मुंगेर के असरगंज का आनंद कुमार वर्मा, बरारी का रौशन हरि, इशाकचक का तुषार कुमार, जोगसर का आनंद यादव और इशाकचक का ही आकाश कटारिया शामिल है। आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ा गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि तीन लाख रुपये को लेकर बदमाशों के साथ विवाद हुआ था, उसी को लेकर हथियार का इस्तेमाल करने की वे योजना बना रहे थे। वे मौलानाचक मेला मैदान में एकत्रित हुए थे। यह भी पता चला है कि मुंगेर के आनंद वर्मा ने ही मुंगेर से हथियार खरीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.