रांची, मार्च 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक कुमार शर्मा मधुकम देवी मंडप का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू लायंस क्लब के पास नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली। एसएसपी ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने रविवार को न्यू लायंस क्लब के समीप छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने 1.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रांची के विभिन्न इलाकों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किया करता है। उसने बताया कि वह सासाराम से ब्राउन शुगर लाता है। उसने ब्राउन शुगर मुहैया कराने वाले की भी जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.