हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- बरही प्रतिनिधि। ड्रग्स और नशा के खिलाफ पुलिस और जनप्रतिनिधियों के पिछले दिनों बरही में चलाए गए जागरूकता अभियान का नतीजा है कि अभिभावक अब इसकी जानकारी पुलिस को देने लगे हैं। मंगलवार को थानाप्रभारी विनोद कुमार जनप्रतिनिधियों के साथ बरही के धोबीटोला पहुंचे जहां एक ड्रग्स के एडिक्ट युवक को परिवार की सहमति के बाद नशा मुक्ति केंद्र रांची भेजा गया। वहीं दूसरा युवक बरसोत का था। उसे भी नशे की लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। इस मौके पर बरही पुलिस के साथ बरही के जनप्रतिनिधि और जनता साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...