किशनगंज, जून 19 -- किशनगंज। संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी है। किशनगंज पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी की गई। छापेमारी में अब्बास अली पिता अब्दुल सलाम, निवासी - लक्ष्मीपुर, कोढ़ोबाड़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से लगभग 52 ग्राम ब्राउन शुगर, अवैध आग्नेयास्त्र (हथियार), जिंदा कारतूस,* 2,49,800 रुपये नकद, एक कार, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह बरामदगी न सिर्फ नशीले पदार्थों की तस्करी बल्कि अवैध हथियारों के प्रसार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है। अभियुक्त का पूर्व में भी अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.