विकासनगर, अप्रैल 6 -- ब्राइट एंजल्स स्कूल जीवनगढ़ में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड के खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी भावना का प्रदर्शन करने की सलाह दी। प्रतियोगिता में कुल सात स्कूलों की टीम ने प्रतिभाग किया, जिनमें से फाइनल मुकाबले में ब्राइट एंजल्स की टीम ने गुरु नानक मिशन स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान कर्नल कादिर हुसैन, स्वराज सिंह चौहान, अर्जुन दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.