कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर दक्षिण। बिधनू में ब्रांडेड कंपनी के डिटर्जेंट के नाम पर नकली डिटर्जेंट और साबुन बनाकर बेचने की फैक्टरी पकड़ी गई। पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर छापेमारी कर तैयार नकली माल बरामद करने के साथ ही फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया। बिधनू थानाप्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी के दिल्ली के महरौली से आए प्रबंधक सुनील कुमार ने शिकायत की थी। आरोप था कि उनकी कंपनी के नाम से हाजीपुर गांव में नकली डिटर्जेंट और साबुन तैयार कर बाजार में बेचा रहा है। इस पर हाजीपुर की डीएम केमिकल्स में छापेमारी की गई तो मौके से 54 पीस तैयार डिटर्जेंट साबुन और 1050 गत्ते बरामद हुए। इस पर फैक्ट्री मालिक दीनदयापुरम गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.