संभल, अक्टूबर 3 -- सीता आश्रम स्थित बगिया वाली देवी मंदिर पर गुरुवार को ब्रह्म शक्ति संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम चित्र के आगे दीप जलाकर पुष्प वर्षा कर किया गया। नरवर संस्कृत विद्यालय से पधारे वेद पाठी ब्राह्मणों ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सर्वप्रथम शास्त्र पूजन किया। शास्त्र पूजन के उपरांत शस्त्र पूजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण शास्त्र ओर शस्त्र दोनों में पारंगत है। प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़ ने कहा कि ब्राह्मणों ने ही सर्व समाज को शस्त्र के साथ ही शास्त्र का भी ज्ञान दिया है। अन्य वक्ताओं ने ब्राह्मण एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विवेक मिश्रा, मुकेश गौड़, सचिन मि...