नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद बंपर जीत दर्ज की है। आज भाजपा की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही जानेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्रियों का सफर। इसमें पहले सीएम ब्रह्म प्रकाश से लेकर रेखा गुप्ता तक की बात करेंगे। जानेंगे दिल्ली के अब तक के 10 सीएम ने कब और किस पार्टी से गद्दी संभाली। 1- ब्रह्म प्रकाश राजधानी दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस पार्टी के ब्रह्म प्रकाश साल 1952 से लेकर 1955 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद गुरुमुख निहाल सिंह बने। इ्होंने 1955 से 1956 तक गद्दी संभाली। 2- 1993 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। भाजपा के लिए यह कार्यकाल मुश्किलों भरा रहा। उस समय पार्टी को तीन बार सीएम बदलना पड़ा। इस तरह पहले मदन लाल खुराना, फिर साहिब सिंह वर्मा और ...