जमशेदपुर, मार्च 10 -- सिदगोड़ा बालाजी मंदिर में 28वें ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन रविवार को सुबह 6 बजे से भगवान बालाजी का मंदिर के सदस्यों ने सुप्रभात किया। 9.30 बजे से भगवान विष्णु व लक्ष्मी का कल्याण उत्सव हुआ। लक्ष्मी जी और भगवान वेंकटेश बालाजी की हल्दी की रस्म हुई। पंचामृत से अभिषेक कराया गया। नई पोशाक धारण कराई गई। मंत्रोच्चारण और भेरी वादन के साथ भगवान वेंकटेश बालाजी और लक्ष्मी जी को वरमाला पहनाई गई। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने वैवाहिक गीतों की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर वेंकट रमणा गोविंदा के जयकारों से गूंजायमान हो गया। शाम में खास विधि से आरती की गई। कल्याणम में काफी भक्तों ने हिस्सा लिया और पुण्य के भागी बनें। मौके पर जमशेदपुर के सभी तेलुगू संस्थाओं के कार्यकारिणी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। ब्रह्मोत्सव में लगभग 1500 लोगों ने प...