रांची, अक्टूबर 12 -- रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, चौधरीबगान, हरमू रोड के प्रांगण में रविवार को दीपोत्सव समारोह मनाया गया। केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के लिए दीपावली के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि इस संस्थान की स्थापना सन् 1937 में दीपावली के दिन ही की गई थी। डॉ. अभिषेक ने कहा कि आध्यात्मिक दरिद्रता ही सम्पूर्ण सृष्टि की जटिल समस्याओं का मूल कारण है, और ब्रह्माकुमारी संस्थान आध्यात्मिक सम्पन्नता के लिए विशेष कार्य कर रहा है। डॉ. शांति ने कहा कि जीवन में ज्ञान जागृति न होने से ही मनुष्य तनाव में है। उन्होंने बताया कि ईश्वरीय ज्ञान का प्रकाश ही जीवन में स्वच्छता और पारदर्शिता लाएगा। कार्यक्रम में संजय कुमार सहाय, अशोक नारसरिया, सदानन्द नस्कर, कौशल राजगढ़िया, पूजा अग्रवाल, रश...