बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। चांदपुर नगर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि मनाई गई। इस अवसर पर 51 सेंटर्स की बहनों ने आकर गहन तपस्या करके शहर में शांति वाइब्रेशन फैलाकर महाशिवरात्रि मनाई। इस अवसर पर पानीपत सब जॉन इंचार्ज राज योगिनी सरला दीदी ने आत्म अनुभूति की गहन महसूसता कराई। राजयोगिनी बिंदु दीदी ने महाशिवरात्रि का महत्व बताया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने कहा ब्रह्मकुमारीज बहने जो सेवा कर रही हैं यह सेवा सच्ची समाज सेवा है। छोटे-छोटे नन्हें बच्चों ने भोलेनाथ के गीतों पर आध्यात्मिक नृत्य करके सब का मन मोह लिया। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी साधना दीदी ने आई हुईं 51 सेंटर की बहनों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन ममता दीदी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.