मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बामनहेरी सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रात:काल बामनहेरी गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों, माताओं, युवाओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: केंद्र पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान आध्यात्मिक संदेशों से युक्त बैनर-पोस्टर एवं शिव महिमा के गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों एवं युवाओं की अनुशासित सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। शोभायात्रा के उपरांत सेवा केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों क...