रांची, जनवरी 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को संस्थापक ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्व शांति दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि वे यहां आकर आध्यात्मिक शांति महसूस कर रहे हैं। वर्ष 1937 में ब्रह्मा बाबा ने जो आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी, वह आज विश्व के 140 से अधिक देशों में फैल चुकी है। यह संस्था यूनेस्को से मान्यता प्राप्त है। इस संस्था की स्थापना ऐसे समय में हुई जब समाज में अनैतिकता व्याप्त थी। उस दौर में ब्रह्मा बाबा ने आध्यात्मिक चेतना के जरिए क्रांति लाने का काम किया। उन्होंने आत्मा को आत्मबोध कराया; नैतिक मूल्यों के साथ आत्मबोध कराना ही महापुरुषों का कार्य है, जो ब्रह्मा बाबा ने किया। यदि मानव उनक...