लखनऊ, जनवरी 8 -- कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज, राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, गुलजार उपवन में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शीतकालीन राहत अभियान के तहत श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राधा दीदी ने सेवा को आध्यात्मिक भावना से जोड़ते हुए इसे मानव जीवन का परम कर्तव्य बताया। उन्होंने कहा कि जिस भावना से हम सेवा कार्य करते हैं, वही भावना हमारे कर्मों व संपूर्ण जीवन को दिशा प्रदान करती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शशि दीदी (क्षेत्र प्रचारिका) ने कहा कि सेवा केवल वस्तु प्रदान करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जिस भाव से सेवा की जाती है, उसका हमारे कर्मों, संबंधों व पूरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह सेवा कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज और इन...