बागपत, अप्रैल 25 -- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू मेरठ और बड़ौत सेवा केंद्र द्वारा बिनौली गांव में परमात्मा शिवयात्रा निकाली गयी। इस दौरान बिनौली में सेवाकेंद्र का उदघाट्न भी किया गया। ब्रह्माकुमारियों ने सुबह हाथ में पीले रंग का ओम शांति लिखा झंडा लेकर संपूर्ण गांव में यात्रा निकालकर ग्रामीणों को परमात्मा शिव के अर्पण होकर संसार की ज्ञान से सेवा करने को जागरूक किया। इसके उपरांत बी के लक्ष्मी दीदी, मोहिंनी दीदी ने अनिल कुमार के आवास पर बनाये सेवाकेंद्र का उदघाट्न नारियल तोड़कर किया। इस अवसर पर बी के आरती बहन को भगवान पर समर्पण का प्रतीक मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बी के मीनू बहन, ज्योति, प्रवेश, उमा, मनीषा, बबली, मुकेश, नेहा, राज किरण, कल्याणी, रामबीर, मुकेश राजेन्द्र सहित उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.